Uncategorized

शहर भ्रमण पर निकले भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा की बुलेट हुई स्लीप, चेहरे व शरीर के कुछ हिस्सों पर आई चोटे

श्री रोहरा ने कहा सभी के कामनाओं व आशीवार्द से हुँ स्वस्थ

हालचाल जानने भाजपाई व समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे हास्पिटल

धमतरी। आज सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें दिग्गज भाजपा नेता व प्रदेश महामंत्री घायल हो गये। आसपास के लोगो की मद्द से उन्हें उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनकी सेहत बेहतर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा आज सुबह अपने बुलेट बाइक से शहर भ्रमण पर निकले इसी दौरान सोरिद के पास अचानक उनकी बाइक स्लीप हो गई जिससे श्री रोहरा गिर पड़े जिससे उनके होंठ व शरीर के कुछ हिस्सों पर चोटे आई है। आसपास के लोगो ने तत्काल घायल श्री रोहरा को श्रीराम हास्पिटल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया गया। जैसे दुर्घटना में रामू रोहरा की घायल होने की सूचना भाजपाईयों व शुभचिंतकों मिली वे हास्पिटल पहुंचकर उनका हालचाल लेते रहे। अस्पताल में भाजपाईयों व समर्थकों का तांता लगा रहा। रामू रोहरा ने उनका हालचाल जानने वालो व उनकी अच्छी सेहत की कामना करने वालो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी के कामनाओं व आशीर्वाद से वे स्वस्थ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!