Uncategorized

पुलिस की 10 टीमे कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने व असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हेतु कर रही लगातार गश्त


धमतरी। नवरात्रि गरबा के साथ दशहरा और दीवाली पर्व के मद्देनजर पुलिस के द्वारा पुलिस जवानों की करीब 10 टीमें बनाई गई है। जो कि संभावित क्षेत्रो में गश्त पर रहती है, बाइक के अलावा अन्य साधनो के माध्यम से धमतरी शहर के भीतरी और आउटर ईलाको में भी पुलिस के जवान लगातार फेर लगाते है, और अड्डेबाजी करने वाले बदमाशो की धरपकड़ कर रहे है। इस संबंध में एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि त्यौहारो के मद्देनजर पुलिस का यह अभियान जारी है, जिसमें शहर के अंदर बाहर समेत अन्य ईलाको में पुलिस के फेरे लगातार जारी है। साथ ही गुंडे बदमाशो की धरपकड़ की जा रही है, जिससे अड्डेबाजी करने वालो में भी कमी आई है।
उल्लेखनीय है कि त्यौहारी सीजन में कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखना पुलिस विभाग के लिए बड़ी चुनौती होती है। इस चुनौती पर खरा उतरने जिला पुलिस लगातार प्रयासरत है। बनाई गई टीमे द्वारा विभिन्न स्थानों जैसे आउटरो, दुर्गा पंडालो, गरबा स्थलो आदि स्थानों पर जाकर पुलिसिंग को मजबूती प्रदान कर रहे है। इससे जनता को भी पुलिस की मौजूदगी का अहसास हो रहा है। साथ ही असामाजिक तत्वों में पुलिस कार्रवाई का भव्य उत्पन्न हो रहा है। वे बेवजह ग्रुपबाजी से बच रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!