Uncategorized

कुरूद में निकाली गई भव्य चुनरी यात्रा, माता काली द्वारा राक्षस वध, मसान व भस्म की अद्भुत झांकी रही आकर्षण का केन्द्र

विधायक अजय चन्द्राकर व नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानू चन्द्राकर हुए शामिल


कुरुद. सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, शांति नगर कारगिल चौक कुरुद के तत्वावधान में नगर में 300 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसने धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का अनुपम वातावरण निर्मित किया। यात्रा का प्रारंभ मां अम्बे के दरबार से हुआ और यह नगर के प्रमुख मार्गों कारगिल चौक, पुराना बस स्टैंड, सरोजिनी चौक, हुतात्मा चौक, पुराना बाजार चौक और थाना चौक से होकर देवी माता चंडी मंदिर पहुँची। इस भव्य शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण पौराणिक झांकियाँ रहीं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनमें शिव विवाह, माता काली द्वारा राक्षस वध, मसान व भस्म की अद्भुत झांकी सहित विभिन्न कथाओं का सजीव प्रदर्शन किया गया। अघोरी बाबा की अनूठी झांकी और उनके मनभावन करतब विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिसने नगर के माहौल को भक्तिमय और रोमांचक बना दिया। चुनरी यात्रा में स्थानीय विधायक अजय चंद्राकर शामिल हुए और उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने भी माता के जयकारे लगाते हुए नगर से बुराइयों के अंत और सद्भावना की प्रार्थना की। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सार्वजनिक चौक दुर्गा समिति और पुराना बाजार चौक दुर्गा समिति ने पुष्पवर्षा कर चुनरी यात्रा का अभिनंदन किया। चुनरी यात्रा का समापन नगर के अघ्र्य देवी माता चंडी मंदिर में हुआ। चुनरी यात्रा में अश्वनी तिवारी, पार्षद कविता चंद्राकर, आंगेश्वर सिन्हा, टेनूराम सिन्हा कृष्ण देवांगन, भारत ठाकुर, मुकेश झा, पप्पू साहू, आशु देवांगन, ललित देवांगन, ललित रेड्डी, प्रवीण रेड्डी, किरण देवांगन, राधिका देवांगन, दया सिन्हा, कुंती सिन्हा, रेणुका चंद्राकर, भावना दलिया, जया बैंस, गीता रेड्डी, दुर्गा मानिकपुरी, दिलेश्वरी यादव, दामिनी चंद्राकर, हिना चंद्राकर, ललिता चंद्राकर, पिंकी चंद्राकर, निशा, रुक्मिणी आदि शामिल हुए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!