Uncategorized

अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,शराब व स्कूटी सहित कुल 39,200 रूपये की संपत्ति जप्त

सिटी कोतवाली धमतरी को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति स्कूटी वाहन से अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दानी टोला भट्ठी से नगरी रोड स्थित डेविड भवन के पास घेराबंदी कर एक स्कूटी क्र. को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक बोरी में छुपाकर रखे गए 115 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत 9,200 रूपये) बरामद किए गए, जिसे आरोपीगण बिना वैध अनुज्ञा के परिवहन कर रहे थे।गिरफ्तार आरोपियों दीपक साहू पिता स्व. झुकु राम साहू, 44 वर्ष, निवासी विंध्यवासिनी वार्ड, कौशल सेन पिता जग्गू राम सेन, 21 वर्ष, निवासी केरेगांव कोर्रा शामिल है.उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली धमतरी से सहा.उप निरी.संतोषी नेताम, प्रआर.चंद्रपाल डहरे,आरक्षक गणेश नेताम एवं आरक्षक भूपेन्द्र पदमशाली का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!