सर गौरीशंकर श्रीवास्तव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा टैलेंट सर्च प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन, 593 विद्यार्थी हुए शामिल


धमतरी। आज सर गौरीशंकर श्रीवास्तव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा टैलेंट सर्च प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय(हिंदी माध्यम) एवं नूतन इंग्लिश स्कूल में किया गया जिसमें लगभग 593 विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सर गौरी शंकर श्रीवास्तव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन पिछले 11 वर्षों से शहर एवं आसपास के ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए आयोजन किया जा रहा है। प्रश्न पत्र का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह ओ एम आर शीट के तर्ज पर होता है। ट्रस्ट द्वारा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के बच्चों के लिए इस टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन करती है। परीक्षा में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के प्रथम पांच स्थान में आने वाले बच्चों को चांदी के मेडल एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाता है। उक्त परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान शिक्षक दिवस पर होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान किया जाएगा। सर गौरी शंकर श्रीवास्तव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले दो शिक्षकों का सम्मान किया जाता है शिक्षक सम्मान समारोह में टैलेंट सर्च एग्जाम के चयनित प्रतिभागियों का सम्मान भी साथ-साथ होगा उक्त कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी डॉक्टर हीरा महावर, अशोक पवार, विनोद पांडेय, अजय छाजेड़, अनुराग महावर, रमेश पंजवानी एवं राकेश झंवर एवं नूतन स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष निर्मल बरडिया नूतन स्कूल हिंदी माध्यम के प्राचार्य श्री सुधीर राव गायकवाड़ स्नेह चंद्र ख्रिस्टी ,प्रकाश पवार एवं नूतन इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य श्रीमती नम्रता पाठक अपने सभी स्टाफ के साथ उपस्थित थे।