Uncategorized

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में नशामुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने 2 अगस्त को होगा जेन – जी अगेंस्ट एडिक्शन अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा कार्यक्रम का शुभारंभ


धमतरी। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर विकसित भारत के निर्माण के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं मेरा युवा भारत (माय भारत) धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में जेन – जी अगेंस्ट एडिक्शन (नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान) का शुभारंभ 2 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मराठा मंगल भवन, धमतरी में प्रात: 10 बजे से होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से जनरेशन-ज़ेड के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और राष्ट्र निर्माण में सहभागी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो तथा युवा जागरूक, भारत सशक्त का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!