Uncategorized
महापौर रामू रोहरा ने पार्षद कुशल लोढ़ा का मुँह मीठा करा कर दी जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
पार्षद श्री लोढ़ा ने महापौर का किया आभार व्यक्त,निगम से जुड़े जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित लोगों ने भी दी जन्मदिन की बधाई

धमतरी। श्यामा प्रसाद वार्ड के पार्षद कुशल लोढ़ा के जन्मदिन के अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने नगर निगम कार्यालय में उनका मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महापौर ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जनसेवा की कामना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है।
निगम कार्यालय में इस आत्मीय मुलाकात के दौरान पार्षद कुशल लोढ़ा ने महापौर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निगम से जुड़े जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित लोगों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
