Uncategorized

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर रसोईयों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


धमतरी। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन पकाने का कार्य कर रही रसोईयों का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को एकदिवसीय हड़ताल कर जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन मजदूर एकता यूनियन की अगुवाई में पहुंची रसोईया व सहायिकाओं ने बताया कि प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन पकाने के कार्य में कार्यरत रसोईयां एवं सहायिकाओं को मात्र 2000 रुपये के अन्य मानदेय में परिवार चलाना पड़ रहा है। राज्य शासन चुनाव पूर्व किये गए 50 प्रतिशत मानदेय बढ़ोत्तरी के वायदा को भूल चुकी है। केन्द्रीय सरकार के द्वारा मध्यान्ह भोजन कर्मियों के लिये बजट में 10 वर्ष से केन्द्रीय अंश 600 रुपये वर्ष 2009 से मिल रहा है। वर्ष 2014 से 2026 तक महंगाई चरम पर पहुंच गई है। लेकिन केन्द्र की सरकार ने मानदेय बढ़ोत्तरी पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया है। इसलिये संगठन को हड़ताल व धरना प्रदर्शन के लिये मजबूर होना पड़ा है। संगठन की अगुवाई में सोमवार को एकदिवसीय हड़ताल व धरना प्रदर्शन कर 50 प्रतिशत मानदेय बढ़ोत्तरी एवं श्रमिक दर सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के ना जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान समीर कुरैशी, ललिता साहू, अनुसुईया कंडरा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!