Uncategorized

रिश्तो का सम्मान : 160 सास- बहुओं का किया गया सम्मान

सिन्ध शक्ति महिला संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बढ़ा सास-बहु के रिश्ते का मान


धमतरी। सिन्ध शक्ति महिला संगठन एवं पूज्य पंचायत सिन्धी समाज के संयुक्त तत्वाधान में महिला दिवस तथा चेट्रीचंड महोत्सव पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सिन्धी शक्ति महिला संगठन की पार्वती वाधवानी एवं प्रिया पंजवानी ने बताया कि यह अनूठा कार्यक्रम सास व बहुओं के लिए आयोजित की गई है। क्योकि आज भी कई बहुएं है जो अपनी सास की मां की तरह की सेवा करते आ रही है। इसलिए सासू मां की सेवा को भी सर्वोच्च सेवा माना गया है। समाज की ऐसी बहुएं जो बीस साल से अधिक समय से सास की सेवा करते आ रही है। ऐसे सास एवं बहुओं का संगठन द्वारा सम्मान किया गया। इसमें 80 सास एवं 80 बहुएं सहित कुल 160 शामिल है। बहुओं ने अपनी सास की पूजन एवं आरती उतार उनकी खुशहाली के लिए मंगल कामना की। साथ ही मंच के माध्यम से सास एवं बहुओं ने खट्टे-मीठे अनुभव भी बांटे। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चंदू जसवानी, कार्यवाहक अध्यक्ष योगेश जसुजा, महेश रोहरा, रोमी सावलानी, सुनील रेवलानी, बंटी वाधवानी, रामचंद वाधवानी, संजू गंगवानी, अशोक बुधवानी, महिला संगठन की साक्षी वाधवानी, दिशा कामरानी, शारदा चावला, मोना वाधवानी, रोमा आहूज, जया चावला, रिया सोनेटा, प्रीति पिंजानी, श्वेता कामरानी, पलक सुंदरानी, संगीता वाधवानी, मुस्कान वाधवानी, सरला डोडवानी, शोभा बख्तानी सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!