Uncategorized

धमतरी को 17 करोड़ की सौगात, महापौर रामू रोहरा है विकास पुरुष-अखिलेश सोनकर

विकास की सौगात पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व महापौर रामू रोहरा का जताया आभार


धमतरी । धमतरी नगर निगम को राज्य सरकार द्वारा 17 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है, जो नगर में बस स्टैंड निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उपयोग की जाएगी। इस निर्णय को नगर के भविष्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस अवसर पर नगर निगम के जल विभाग प्रभारी अखिलेश सोनकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं महापौर रामू रोहरा का आभार व्यक्त किया.श्री सोनकर ने कहा कि महापौर रामू रोहरा की दूरदर्शिता, सक्रिय प्रयास और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि धमतरी को यह ऐतिहासिक बजट प्राप्त हुआ है। वे सही मायनों में नगर के विकास पुरुष हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश के हर क्षेत्र में समान विकास को लेकर की जा रही पहल सराहनीय है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!