Uncategorized

10 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरी किसान संघर्ष समिति, किया चक्कजाम

सांकेतिक भूख हड़ताल क़े बाद सांकरा से मैनपुर मुख्यमार्ग में तुमड़ीबहार पुल के पास चक्काजाम

किसान संघर्ष समिति द्वारा सांकेतिक भूख हड़ताल के साथ चक्का जाम किया गया.
सांकरा से मैनपुर मुख्यमार्ग में तुमड़ीबहार पुल के पास चक्काजाम किया गया.विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का सड़क पर प्रदर्शन भी किया गया.मांगें पूरी न होने से नाराज़ किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया है. तुमड़ीबहार पुल के पास सड़क पर बैठकर ग्रामीणों ने चक्का जाम किया.किसानों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध किया. धान खरीदी, सड़क और स्वास्थ्य सुविधा को लेकर प्रदर्शन किया गया.क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग की.
ज्ञात हो कि 21 क्विंटल धान खरीदने, स्कूल उन्नयन, पक्की सड़क निर्माण ए एन एम,आर एच ओ पदस्थ करने सहित कई मांगे रखी गई.अपनी मांगों को लेकर पूर्व में कई बार कर प्रर्दशन कर चुके है.मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पहुंची और समझाईश दी गई.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!