Uncategorized

बाबा श्याम परिवार ने निकाली भव्य निशान यात्रा, 201 ध्वजों के साथ जयकारों से गूंजा शहर

तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ, श्याम भक्ति में सराबोर हुआ धमतरी


धमतरी। बाबा श्याम परिवार धमतरी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ भव्य निशान यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा, उत्साह और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन ने पूरे शहर को श्याममय बना दिया। सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता और 201 निशान ध्वजों की गरिमामयी उपस्थिति ने यात्रा को विशेष बना दिया। निशान यात्रा दोपहर में मठ मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। मुख्य आकर्षण सुसज्जित रथ रहा, जिसमें खाटू श्याम का आकर्षक दरबार सजाया गया था। रथ से भक्तों को आशीर्वाद एवं प्रसाद वितरित किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। नगरवासियों ने भी घरों और दुकानों के सामने दीप एवं पुष्प सजाकर यात्रा का स्वागत किया। निशान यात्रा का समापन रायपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में भजन संध्या, श्याम पाठ और छप्पन भोग का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। पूरे आयोजन को सफल बनाने में बाबा श्याम परिवार के सदस्यों और शहर के श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा। श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव सुरेश गोयल ने बताया की शोभा यात्रा की अलौकिकता वह अध्भुता देखते बन रही थी. लग रहा था कि पूरा धमतरी बाबा की निशान यात्रा में शामिल हो गया हैं.बाबा की महिमा ही निराली हैं जो भी अपनी मनोकामना लेकर बाबा का निशान उठता हैं बाबा उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं.इस दौरान श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट से मनसुख अग्रवाल, नानकचंद अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, सुरेश गोयल, विष्णु अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, विमल अग्रवाल, सलज अग्रवाल, प्रमोद गोयल, अमित अग्रवाल, विजय गर्ग ,विजय कांचल, हुंकुमचंद सिंघल, महावीर गोयल ,पवन मित्तल ,बजरंग अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, बिहारी अग्रवाल, बलराम अग्रवाल शरद अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल ,ममता अग्रवाल ,सीमा अग्रवाल, आशा खंडेलवाल, प्रीति गोयल, सुधा अग्रवाल, कोमल अग्रवाल ,दीक्षिता अग्रवाल, ऋतू अग्रवाल, एवं शहर से सर्व समाज के लोग बहुतायत संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!