Uncategorized

मौन रैली निकाल कर की गई जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

सकल जैन समाज ने निकाली मौन रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

धमतरी। जैन साधु-साध्वियों पर लगातार हो रही घटनाओं के विरोध में सकल जैन समाज धमतरी द्वारा मंगलवार को मौन रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
रैली घड़ी चौक से प्रारंभ होकर गोल बाजार, कचहरी चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंची। इस दौरान समाजजनों ने हाथों में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। रैली में शामिल लोगों ने जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
गांधी मैदान में सभा के पश्चात एसडीएम पीयूष तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मध्यप्रदेश के रीवा में जैन साध्वी श्रुतवति माताजी एवं उपशममति माताजी सहित साध्वियों के समुदाय के साथ हुई घटना पर गहरा दुख एवं आक्रोश व्यक्त किया गया।
समाजजनों ने कहा कि विगत कई वर्षों से जैन साधु-साध्वियों के साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं, जिससे पूरे देश का जैन समाज आहत है। उन्होंने प्रशासन से साधु-साध्वियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों सहित बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। अंत में समाजजनों ने एकजुट होकर जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा हेतु आवाज बुलंद की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!