Uncategorized

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर ग्राम बिरेतरा में हुआ भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन


धमतरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर डाही मंडल अंतर्गत ग्राम बिरेतरा में एक भव्य गरिमामय हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सनातन संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों पर केंद्रित विचारों का प्रभावशाली संगम देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक, मातृशक्ति, युवा एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। सम्मेलन के मुख्य अतिथि महात्मा रजनीश जी महाराज (वृंदावन) ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में सनातन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की श्रेष्ठ पद्धति है, जो सत्य, करुणा, सेवा और राष्ट्रभाव को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं को आत्मसात कर राष्ट्र के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक ठाकुर राम जी ने संघ के गौरवशाली इतिहास और उसके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्रीमती विद्या निर्मलकर ने परिवार, समाज एवं देश के प्रति हमारे दायित्व विषय पर सारगर्भित विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू, कैबिनेट मंत्री दर्जा पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद जी, मोहन साहू, बालाराम साहू, राम लखन गजेंद्र, शिवाजी साहू, दिग्विजय सिंह, मिश्रीलाल पटेल, जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, विनोद राव रणसिंह, दयाराम साहू, हिरेंद्र साहू, चिरौंजी साहू, बीथिका विश्वास, राकेश साहू, जागेश्वरी साहू, जनपद सदस्य अनीता यादव आदि पस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!