Uncategorized

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में विधायक अजय चन्द्राकर होंगे मुख्य अतिथि

विधायक ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा, जिपं अध्यक्ष अरुण सार्वा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस सहित जनप्रतिनिधि व नेता करेंगे विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण

कुरुद नपा. अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, भखारा नपं अध्यक्ष ज्योति जैन, नगरी नपं अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा द्वारा कार्यालय में किया जाएगा ध्वजारोहण

धमतरी। जिले में आगमी 26 जनवरी को गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। जहां कल गणतंत्र दिवस पर डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में मुख्य समारोह का आयोजन होगा। वहीं जिले भर में शासकीय कार्यालयो, स्कूल, कॉलेजो, निजी संस्थानों सहित अनेक स्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर ध्वजारोहण करेंगे। नवदीप स्कूल अर्जुनी में विधायक ओंकार साहू, नगर निगम कार्यालय में महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अरुण सार्वा, राजीव भवन धमतरी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चन्द्राकर, जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, कुरुद नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष ज्योति भानू चन्द्राकर, भखारा नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, नगरी नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाने जिले भर में व्यापाक तैयारियां की जा रही है। लोगो में गणतंत्र पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। ध्वजारोहण पश्चात अतिथि द्वारा वक्तव्य भी दिया जायेगा।
कलेक्टर जिला कार्यालय में, एसपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

कल गणतंत्र दिवस के गरिमामय समारोह के अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा द्वारा जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं एसपी सूरज सिंह परिहार द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!