Uncategorized

अर्जुनी में बन रहा 132/33 केवी का विद्युत सब स्टेशन, लगेंगे 40 एमवीए के दो बड़े ट्रांसफार्मर

चिटौद सब स्टेशन की लोड सहने की क्षमता हो चुकी है फुल, अर्जुनी के सब स्टेशन से होगी ओव्हर लोड की समस्या खत्म

25.46 करोड़ की लागत से बन रहा सब स्टेशन अप्रैल 2026 तक पूरा करने का है लक्ष्य

धमतरी। लगातार विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही विद्युत की खपत भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में विद्युत उपकरणों और संसाधनों पर ओव्हर लोड की समस्या रहती है। विशेषकर गर्मी के दिनों में यह समस्या और भी बढ़ जाती है। जिससे उपकरणों में खराबी आती है। और इसका खामियाजा आम विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बंद के रुप में भुगतना पड़ता है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग द्वारा शहर से लगे अर्जुनी में स्थित धमतरी डिवीजन एक्जीविटिव इंजीनियर आफिस के पास एक नया विद्युत सब स्टेशन बनाया जा रहा है।
बता दे कि अर्जुनी में 25.46 करोड़ की लागत से सब स्टेशन तैयार हो रहा हा। अब तक 55-60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अप्रैल 2026 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त सब स्टेशन में 40 एमवीए के दो बड़ी ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे है। उक्त सब स्टेशन से ओव्हर लोड की समस्या में काफी हद तक कमी आयेगी विशेषकर धमतरी के शहरी उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल पायेगा।
ज्ञात हो कि धमतरी शहर में 5 सब स्टेशन है जिसमें धमतरी शहर यंत्री आफिस रायपुर रोड, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, कलेक्ट्रेट के पास, जोधापुर तथा हरफतराई रोड पर स्थित है यह सभी सब स्टेशन 33/11 केवी के है। चूंकि शहर में साल दर साल विद्युत की खपत बढ़ते जा रही है। ऐसे में इन 5 सब स्टेशन से खपत की आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है। इसलिए चिटौद स्थित 132/33 केवी सब स्टेशन से सप्लाई करनी पड़ती है। चूंकि चिटौद सब स्टेशन से बड़े ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत सप्लाई होती है। इसलिए वहां भी ओव्हर लोड की समस्या है। ऐसे में अर्जुनी में नया सब स्टेशन बन जाने से काफी हद तक ओव्हरलोड की समस्या खत्म हो जायेगी।
शहर में बढ़ती जा रही विद्युत खपत
ज्ञात हो कि धमतरी संभाग अन्तर्गत लगभग 1 लाख 36 हजार और धमतरी शहर में 30 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ता है ग्रामीण उपभोक्ताओं की तुलना में शहरी उपभोक्ताओं की खपत काफी तेजी से बढ़ रही है। पहले एसी व अन्य ज्यादा विद्युत खपत वाले विद्युत उपकरणों की संख्या शहर में कम थी लेकिन तेजी से उपकरणों के साथ विद्युत खपत की मात्रा भी बढऩे लगी है। सामान्य दिनों में तो विद्युत खपत या ओव्हरलोड की समस्या अपेक्षाकृत कम रहती है। लेकिन गर्मी के चौमासे में यह समस्या विद्युत संकट का रुप ले लेती है। जिससे अब नये अर्जुनी सब स्टेशन से राहत मिल पायेगी।

”अर्जुनी में नये सब स्टेशन का निर्माण हो रहा है। जहां 40 एमवीए के दो बड़े ट्रामफार्मर लगेंगे। लगभग 60 प्रतिशत कार्य हो चुका है। अप्रैल 2026 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सब स्टेशन निर्माण के बाद ओव्हर लोड की समस्या काफी हद तक कम होगी। ÓÓ
अनिल सोनी
ईई विद्युत विभाग
धमतरी डिवीजन

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!