Uncategorized

साय सरकार द्वारा सभी वर्गो के हितो को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाएं

नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला ने कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हो रही सफल


धमतरी। नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र शुक्ला ने केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों को सराहा है। उक्त नेताओं ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार लगातार जनता के हितों में फैसले ले रही है। प्रदेश के हर वर्ग के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने साय सरकार हर माह खाते में एक हजार रुपये ट्रांसफर करती है इस बार दीपावली पर्व के पूर्व ही महिलाएं के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है ताकि मातृशक्तियों की दीपावली और भी खुशहाल हो सके। प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढ़ाकर बड़ी सौगात दी गई। इससे प्रदेश के 3 लाख से अधिक शासकीय कर्मचारी लाभावित होंगे। वहीं प्रदेश में नई भर्तियों की शुरुआत की जा रही है। जिसके माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। पूरी पारदर्शिता के साथ शासकीय भर्ती होंगी। प्रदेश में विकास के मामले में भी विष्णुदेव साय सरकार निरंतर प्रगति कर रही है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार से प्रदेश को विकास के लिए लगातार फंड मिल रहा है। हालही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंबिकापुर के मां महामाया हवाई अड्डा दरिमा का वर्चुअल लोकार्पण किया। जिससे अब प्रदेश का एक और शहर हवाई नक्शे से जुड़ गया है। डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ का सपना सकार हो रहा है। आदिवासी बाहुल्य सरगुजा में हवाई अड्डा एक नई युग की शुरुआत है। धमतरी जिले में भी विकास को लगातार गति दी जा रही है। एक के बाद एक करोड़ो के अनेक विकास कार्यो को स्वीकृति दी जा रही है। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। कल ही 5 संविदा डाक्टरों की नियुक्ति की गई है जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी। प्रदेश में सुशासन लागू करने साय सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। युवा, महिला, गरीब, किसान, मध्यम वर्गीय, व्यापारी वर्ग, नौकरीपेशा सभी वर्गो के हितंो को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित की जा रही है। साथ ही इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें. कुल मिलाकर कहा जाए तो प्रदेश की साय सरकार जनता के उम्मीदों पर खरा उतर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!