पेट्रोल पंपो में कम हुई भीड़, घटी वाहनों के कतार की लंबाई
कल अधिकांश पंपो में पेट्रोल डीजल मिलने से अपेक्षाकृत कम हुआ लोगो में कम हुआ पैनिक
कुछ पंपो में लिमिट तय तो कुछ में दिया जा रहा ग्राहकों के मांग के अनुसार पेट्रोल डीजल

धमतरी। पिछले दो तीन दिनों से धमतरी में भी पेट्रोल डीजल को लेकर लोगो में आपाधापी मची हुई थी। लोगों में कई तरह के खबरो व अफवाहो के चलते भारी पैनिक की स्थिति बनी हुई थी, लोग सामान्य दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा पेट्रोल डीजल ले रहे थे, इसलिए भी कुछ पंप ड्राय हो गए थे, लेकिन कल जिले के अधिकांश पंपो में पेट्रोल डीजल मिलने से आज की स्थिति कल से काफी हद तक ठीक नजर आई। आज सुबह 11 बजे जब हमारे प्रतिनिधि से शहर के कई पेट्रोल पंपो की पड़ताल की थी वहां कल की तुलना में आज भीड़ अपेक्षाकृत कम नजर आई और लोगो में कल जो पेट्रोल डीजल के लिए हाहाकार की स्थिति वह कम नजर आई।
ज्ञात हो कि शासन प्रशासन द्वारा लगातार अपील कर बताया जा रहा है कि जिले में पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है। फिर भी अन्य शहरो के पंपो की खबरे देखकर व सोशल मीडिया में फैल रही पेट्रोल डीजल की किल्लत की जानकारी के बाद लोगो मे पैनिक की स्थिति बनी हुई है। कल तो शहर में स्थिति बदहाल रही। भारी भीड़ के चलते पंपो को एक दिन पूर्व बंद करना पड़ा था जिसके पश्चात कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को निर्देशित कर पंपो में बेहतर व्यवस्था बनाने कहा गया। जिसका असर आज नजर आ रहा है। आज पंपो में भीड़ तो है लेकिन कल की तुलना में भीड़ कम है। ज्यादा भीड़ पेट्रोल के लिए लग रही है। जबकि डीजल वाले वाहनों की संख्या कम रही। कुछ पंपो में तो 4-6 वाहने ही पेट्रोल डीजल डलाते नजर आए।
बता दे कि कल लगभग सभी पंपो में वाहनों के हिसाब से पेट्रोल डीजल देने की लिमिट तय कर दी गई थी, लेकिन आज कुछ पंपो में पेट्रोल डीजल देने की लिमिट में भी छूट दी गई जिससे ग्राहकों को उनकी मांग के अनुसार पेट्रोल डीजल मिला। कलेक्टर द्वारा पुन: अपील किया जा रहा है कि लोग पैनिक न हो अफवाहो पर ध्यान दे। पेट्रोल डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। जरुरत के अनुसार ही पेट्रोल डीजल ले।