Uncategorized

धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

आमातालाब रोड धमतरी में पहुँचने पर मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति इतवारी बाजार राम मंदिर के सामने धमतरी के पास आम जगह पर अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर हवा में लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है की सूचना पर हमराह स्टॉफ के रवाना होकर मुखबिर के बताये स्थान पहुँचकर ईतवारी बाजार राम मंदिर के सामने धमतरी गये देखे एक व्यक्ति अपने हाथ में एक स्टील धातु का धारदार तलवार लेकर हवा में लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था।
जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर उस व्यक्ति को पकड़ा.आरोपी का नाम मुकेश सोनकर पिता राधेश्याम सोनकर 22 वर्ष कारगिल चौक विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी का निवासी बताया जिसके पास स्टील धातु का धारदार तलवार आरोपी के कब्जे से एक स्टील धातु का धारदार तलवार को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी मुकेश सोनकर द्वारा अपराध घटित करना व पर्याप्त सबूत साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली में
धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जा रहा है।कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से प्रआर.सौरभ पटेल, दीपक साहू,आर.चंदर जमदार,डायमंड यादव का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!