Uncategorized

परम पूज्य गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू

तेलिनसत्ती, जोधापुर, जालमपुर एवं उसलापुर में हुआ आयोजन


धमतरी। ग्राम तेलिनसत्ती, जोधापुर, जालमपुर एवं उसलापुर में सतनामी समाज द्वारा आयोजित महान समाज सुधारक, सतनाम पंथ के प्रवर्तक परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी का संदेश ह्यमनखे-मनखे एक समान आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है। यह संदेश सामाजिक समरसता, समानता और मानवता की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने समाज से बाबा जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ओंकार साहू ने ग्राम तेलिनसत्ती में सतनाम भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की। इस घोषणा पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन जांगड़े , मुक्तानंद गायकवाड़ , वाशु गायकवाड़ , कृष्णा लहरें , अन्नू कुर्रे , रविन्द्र जांगड़े, सहित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक महोदय के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर गुरु घासीदास बाबा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा समाज में एकता, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सतनामी समाज के वरिष्ठजन , जनप्रतिनिधि , युवा साथी, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधायक ओंकार साहू ने तेलिनसत्ती, जोधापुर, जालमपुर एवं उसलापुर के सतनामी समाज के आयोजकों को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मौके रमेश लहरें अध्यक्ष सतनामी समाज, उप नेता प्रेस विशु देवांगन, सुमन सोमेश मेश्राम पार्षद, आशीष रात्रे, सुरेन्द्र कुर्रे, भूषण जांगड़े, अविनाश मरोठे , भारत साहू , पारसमणि साहू, धर्मेन्द्र पटेल , उमेश साहू , मनीष टण्डन , रामनाथ यादव उपस्थित रहे े

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!