Uncategorized
एएसपी शैलेन्द्र पांडेय का बलरामपुर तबादला, कोंडागांव एसडीओपी रुपेश कुमार होंगे धमतरी यातायात डीएसपी, सत्यकला रामटेके को डीएसपी अजाक/क्राइम की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में 33 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले

धमतरी – राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश क्रमांक ESTB/39149/2026/गृह-दो दिनांक 30-10-2026 के अनुसार सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत पदस्थ किया गया है।
धमतरी जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को बलरामपुर जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।कोंडागांव sdop रुपेश कुमार को धमतरी यातायात dsp बनाया गया है. वहीं गौरीला पेंड्रा मरवाही मे पदस्थ डीएसपी सत्यकला रामटेके को धमतरी जिले मे dsp अजाक/क्राइम बनाया गया है.