छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पोटाश बम से जंगली सुअर का शिकार करने वाले 3 फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल

धमतरी- उदंती-सीतामदी टाइगर रिजर्व के सीतानदी अभयारण्य क्षेत्र के रिसगाँव परिक्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर पोटाश बम से जंगली सुअर के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग ने इस मामले में ओडिशा और कोंडागांव के 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जिला जेल धमतरी भेज दिया गया है।
यह है पूरा मामला
29 सितंबर 2026 को कक्ष क्रमांक 254-255 (चिखलापानी) आरक्षित वनक्षेत्र में विस्फोटक पदार्थ (पोटाश बम) से एक नर जंगली सुअर का अवैध शिकार किया गया था। मामले में फरार आरोपी देवानंद उर्फ लैला (खिलौली, ओडिशा) और मुख्य आरोपी रामजी राठौर के घर से विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने व पोटाश बम बनाने के जुर्म में भारत रामजी राठौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को 30 अक्टूबर 2026 को नगरी न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कराया गया है।
जमानत याचिका खारिज
इसी प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी नर्सिंग और मानसिंह (निवासी-खिलौली, नबरंगपुर, ओडिशा) की ओर से माननीय न्यायालय में जमानत अर्जी पेश की गई थी, जिसे न्यायालय ने अस्वीकृत करते हुए खारिज कर दिया है। इस सफल कार्रवाई में सहायक संचालक सीतानदी बालगोविंद साहू, सहायक संचालक उदंती गोपाल सिंह कश्यप सहित परिक्षेत्र के तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है।उक्त जानकारी युएसटीआर के उप निदेशक वरुण जैन ने दी है.