Uncategorized

लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपाईयों ने निकाली विशाल पदयात्रा

बिलाईमाता मंदिर से निकली पदयात्रा सिहावा रोड शांति वाटिका में एक विशाल जनसभा के साथ हुई सम्पन्न

कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, प्रकाश बैस, रामू रोहरा, रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, अरुण सार्वा, शशि पवार, पं. राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता व सैकड़ो कार्यकर्ता हुए शामिल


धमतरी। लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ अभियान के तहत बिलाईमाता मंदिर के पास से आज एक विशाल पदयात्रा सदर बाजार, मठ मंदिर, घड़ी चौक, सिहावा चौक होते हुए सिहावा रोड स्थित शांति वाटिका तक पहुंची। जहां शांति वाटिका में एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों में मुख्य रूप से कुरूद के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय उपस्थित रहें।
आज मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा अर्चना कर पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ता हाथो में लोकतंत्र की पुकार, घुसपैठियों पर प्रहार, हमारी पहचान हमारा संविधान नारे लिखे तख्तीयां लेकर आगे बढ़े। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली एवं अन्य प्रमुख शहरों में विपक्ष के द्वारा संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने, अराजकता की स्थिति निर्मित करने, अशांति और अस्थिरता का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सड़कों पर अशोभनीय हरकतों से देश की संस्कृति पर कुठाराघात करने का कार्य किया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी, टुकड़े टुकड़े गैंग के सदस्यों सहित अनेक राष्ट्र विरोधी ताकतें विदेशों से फंडिंग लेकर सड़क में हिंसक संघर्ष के माध्यम से भारत में रेजीम चेंज जैसी स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रही है। विपक्षी दलों के द्वारा उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। संसद से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी देश भर में लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ अभियान चला रही है जिसके अंतर्गत युवा वर्ग से संवाद, स्कूली विद्यार्थियों से संवाद, राष्ट्र चेतना संवाद, इंफ्लूएंसर आउटरीच प्रोग्राम जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
पदयात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला संयोजक शशि पवार, संयोजक महापौर रामू रोहरा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य राजेश शर्मा, भानु चंद्राकर एवं महेंद्र पंडित, राकेश साहू, दयाराम साहू, राजेश शर्मा, विजय मोटवानी, कविन्द्र जैन, चेतन हिन्दूजा, निर्मल बडिय़ा, नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जिला पंचायत सभापति, मोनिका ऋषभ देवांगन, अखिलेश सोनकर, कुलेश सोनी, सभापति कौशिल्या देवांगन, डेनिश चन्द्राकर, विभा चन्द्राकर, प्रकाश शर्मा, सूरज शर्मा, संतोष सोनकर, पिंटु यादव, सुशीला तिवारी, राकेश चंदवानी, एल्डरमेन अशोक सिन्हा, प्राची सोनी, रितिका यादव, अरविन्दर मुंडी, सीमा चौबे, दीलिप पटेेल, विजय ठाकुर, हेमंत बंजारे, अज्जु देशलहर सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!