Uncategorized

सिर्फ झूठा श्रेय लेने में माहिर है महापौर- विशु देवांगन


धमतरी। निगम उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने कहा कि महापौर रामू रोहरा शहरवासियों को विकास तो दूर की बात बुनियादी सुविधाएं भी ठीक से मुहैय्या नहीं करा पा रहे है। बल्कि झूठे श्रेय लेने में सबसे आगे रहते है। हाल ही में धमतरी बागतराई मार्ग की स्वीकृति विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से मिल पाई जिसे अपने प्रयासों का फल बताकर महापौर झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे है। विशु देवांगन ने कहा कि उक्त सड़क नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत ही नहीं आता और न ही उनके द्वारा उक्त सड़क स्वीकृति हेतु महापौर से किसी प्रकार की मांग की थी। उन्होने तो विधायक ओंकार साहू के समक्ष मांग को रखा था। जिसे स्वीकृति दिलाने में वे सफल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!