Uncategorized

धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन डोमा में नवनिर्मित भवन का विधायक ओंकार साहू ने किया लोकार्पण

की आहता निर्माण की घोषणा


धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन डोमा पहुंचकर समाज जनो के साथ श्री रामचन्द्र जी की पूजा अर्चना कर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया और आहता निर्माण के लिए घोषणा की। विधायक ने कहा हम समाज के विकास के लिए लगातार समाज के लोगों से मिलकर काम कर रहे हैं। ओंकार साहू के इस प्रयास से धमतरी क्षेत्र के धीवर समाज को एक नई दिशा और गति मिलेगी। धीवर समाज आमदी परगना अध्यक्ष संतोष हिरवानी ने कहा कार्यक्रम में समाज के लोगों की उपस्थिति और समर्थन से यह स्पष्ट होता है कि समाज के विकास के लिए सभी एकजुट हैं और आगे भी इसी तरह के प्रयासों से समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने का प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू , सरपंच गुंजन साहू , संतोष हिरवानी अध्यक्ष धीवर समाज , मुकेश साहू विधायक प्रतिनिधि डोमा ,अनिता तारक उपसरपंच , चिरजीव लाल हिरवानी , जागेश्वर कोसरिया , भीखुराम मटियारा , बशीराम कोसरिया , राजेन्द मीनपाल , किसन छपेन्द , त्रिभुवन मटियारा , दानीराम राघवन्द होरी लाल ओजा दुर्गा प्रसाद धीवर , शुकालु धीवर , लोकेश सोनवानी , गौरी धीवर सहित बड़ी संख्या में समाज व ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!