Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम मगेन्द्र हुए प्रदेश स्तरीय पत्रकारिता गौरव सम्मान से सम्मानित

प्रदेश की सामाजिक, साहित्य संस्था वक्ता मंच द्वारा 8 जून रविवार को वृंदावन सभागृह सिविल लाइन रायपुर में स्व. बंशीलाल शर्मा स्मृति पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान धमतरी के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम मगेन्द्र को प्रदेश स्तरीय पत्रकारिता गौरव सम्मान से नवाजा गया है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में मंच पर वरिष्ट पत्रकार आसिफ इकबाल, प्रदीप जोशी, राजकुमार द्विवेदी, संदीप तिवारी, अनुराधा दुबे, पं. केपी तिवारी, शिवशंकर सोनपिपरे, वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू, आयोजक शोभादेवी शर्मा, डॉ.मुकेश शाह आदि मौजूद थे। वक्ता मंच ने चयन समिति के माध्यम से आए पत्रकारों के नाम पर सहमति दी और यह सम्मान दिया गया। पत्रकारिता गौरव सम्मान मिलने पर प्रेम मगेन्द्र को शुभकामनाएं दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!