Uncategorized

भाजपा कार्यालय मे हुआ गाँव चलो घर चलो अभियान का जिला कार्यशाला आयोजित

गाँव चलो घर चलो अभियान के जि़ला संयोजक भानु चन्द्राकर ने आयोजन को लेकर दी जानकारी

कुरुद । गाँव चलो घर चलो अभियान का जिला कार्यशाला भाजपा कार्यालय धमतरी में संपन्न हुआ, कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन के लिए प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में संदीप शर्मा ने मार्गदर्शन दिया। साथ ही शशि पवार ने पूरे अभियान से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को 11 फऱवरी दीनदयाल उपाध्याय जयंती तक इस अभियान को प्रत्येक गाँव तक पहुँचाने आग्रह किया।

नवनियुक्त भाजपा जि़ला अध्यक्ष एवं नारी वंदन के जि़ला संयोजक प्रकाश बैस जिला, मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठों से जुड़े पदाधिकारियों को नारी वंदन एवं गाँव चलो अभियान के लिए मंडल एवं विधानसभा स्तर तक कार्यशाला लगाने की बात कही। गाँव चलो घर चलो अभियान के जि़ला संयोजक भानु चन्द्राकर ने अगामी 3 फऱवरी तक जिला के तीनों विधानसभा के सभी मंडलों में कार्यशाला लगाने के लिए स्थान और मंडल संयोजकों से लेकर गाँव संयोजको की सूची तैयार कर सभी कार्यक्रमों के प्रभारियों की नियुुुक्ति के बारे में अवगत कराया।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!