Uncategorized

श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा ने वार्ड की मातृशक्तियों व स्वच्छता दीदीयों का किया सम्मान


धमतरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा ने वार्ड की मातृशक्तियों व स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया। इस मौके पर पार्षद श्री लोढ़ा ने अपनी माता श्री के साथ मातृशक्तियों के घर पहुंचकर उन्हें महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंटकर उनका सम्मान किया। श्री लोढ़ा ने कहा कि वैसे तो महिला दिवस महिलाओं का सम्मान का दिवस है लेकिन उनके अनुसार हर दिन महिलाओं के सम्मान का दिन होता है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। महिलाएं देश की शान है। उन्हें खुशी है कि महिलाओं का सम्मान का अवसर मिला। इस अवसर पर श्री तिवारी व वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!