Uncategorized

विकसित, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना तभी संभव होगा जब नारी शक्ति योगदान देगी : रंजना साहू

देश और समाज को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है मातृशक्ति: नेहरु निषाद


धमतरी । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी द्वारा वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद सहित अन्य गणमान्यजन शामिल हुए। पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि नारीशक्ति के अदम्य साहस, संकल्प और योगदान को नमन जिन्होंने सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर भारत के नवनिर्माण में अपना योगदान दे रही है, विकसित भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना तभी संभव होगा जब नारी शक्ति योगदान देगी। महिला सशक्तिकरण का विशेष महत्व समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में है, जब महिलाओं को समान अवसर, अधिकार और संसाधन मिलते हैं तो वे न केवल अपने परिवारों की भलाई में योगदान करती है, बल्कि समाज की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नेहरू निषाद ने भारत की समस्त मातृशक्तियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं उन सभी महिलाओं को नमन करता हूँ, जिन्होंने देश और समाज को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जब महिलाएं शिक्षित होती है तो वे न केवल अपने जीवन को बेहतर बनाती है बल्कि अपने बच्चों को भी अच्छे जीवन के अवसर प्रदान करती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!