Uncategorized

जनता के सेवक के रुप में विकास कार्यो को बढ़ाएंगे आगे – अरुण सार्वा

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा नरेन्द्र मोदी व विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन का पूरे प्रदेश में दिख रहा असर


धमतरी। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने निर्विरोध निर्वाचन के पश्चात कहा कि ये उनकी जीत नहीं बल्कि मतदाताओं का आशीर्वाद है और जिला पंचायत अध्यक्ष का पद नहीं एक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत को लेकर जो कार्य शुरू किया है उसी कार्य को आगे बढ़ाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर व किसानों का सर्वागिंण विकास करना और जन-जन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। केन्द्र में मोदी सरकार और राज्य में विष्णुदेव सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य रहेगा। भाजपा हर व्यक्ति का विकास चाहती है। किसान, महिलाओं सहित सभी वर्ग के हितों का ध्यान रखा जाएगा। हमारा उद्देश्य विकास और सिर्फ विकास होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने कहा कि वे जनता के सेवक रुप में कार्य करते हुए विकास कार्यो को आगे बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन का असर पूरा प्रदेश में नजर आ रहा है। इसलिए धमतरी जिला सहित प्रदेश में भाजपा को जीत मिली है। उनका अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। क्योकि कांग्रेस के पास संख्या बल ही नहीं था। जनता ने विकास पर विश्वास जताया है। भाजपा प्रत्येक व्यक्ति व प्रत्येक किसान के विकास पर कार्य कर रही है। जब किसान का विकास होगा तो देश का विकास होगा। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को एक-एक हजार रुपये प्रति महीने प्रदान किये जा रहे है। अनेक योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचाने भाजपा सरकार कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!