Uncategorized

जिले के 5 नगर पंचायतों में से 4 में भाजपा का कब्जा, एक में कांग्रेस को मिली जीत

नगरी, आमदी, भखारा, कुरुद में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष जीते, मगरलोड नगर पंचायत में कांग्रेस का अध्यक्ष


धमतरी। जिले के सभी 6 नगरीय निकायां में आज सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हुआ। जिसके पश्चात तेजी से रुझान आने शुरु हुए जो कि जल्द ही परिणाम में तब्दील हो गए। यदि धमतरी के 5 नगर पंचायतों की बात की जाए तो इनमें से 4 नगर पंचायतो में भाजपा को जीत मिली है। जबकि एक नगर पंचायत में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
मतगणना के पश्चात मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत नगरी में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा को जीत मिली है। वहीं नगर पंचायत के 15 वार्डो में से 11 वार्डो में भाजपा, 3 वार्डो में कांग्रेस व 1 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है। बता दे कि वार्ड 1- राजा पवार भाजपा, वार्ड 2- देवचरण ध्रुव भाजपा, वार्ड 3 – मिक्की गुप्ता कांग्रेस, वार्ड 4 – नरेश पटेल कांग्रेस, वार्ड 5- विनीता कोठारी भाजपा, वार्ड 6- विकास बोहरा भाजपा, वार्ड 7- चेलेश्वरी साहू भाजपा, वार्ड 8 – जयंती साहू कांग्रेस, वार्ड 9- अलका साहू भाजपा, वार्ड 10- डाकेश्वरी साहू भाजपा, वार्ड 11- अश्वनी निषाद भाजपा, वार्ड 12- अंबिका ध्रुव भाजपा, वार्ड 13- यशकरण पटेल भाजपा, वार्ड 14- शंकरदेव भाजपा, वार्ड 15- हरीश साहू निर्दलीय को मिली है। वहीं नगर पंचायत मगरलोड अध्यक्ष पद पर पुन: कांग्रेस का कब्जा हुआ है। यहां से अध्यक्ष पद के लिए लिलेश सुरेश साहू जीते है। मगरलोड के 15 वार्डो में से 3 वार्डो में भाजपा, 7 वार्डो में कांग्रेस व 5 वार्डो में अन्य जीत दर्ज की है। नगर पंचायत भखारा से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से ज्योति हरख जैन 640 मत से जीत दर्ज किया है। भखारा के 15 वार्डो में से 12 वार्डो में भाजपा ने, 3 वार्डो में कांग्रेस ने जीत दर्ज किया है। कुरुद नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से ज्योति भानु चंद्राकर जीती है। कुरुद के 15 वार्डो में 9 वार्डो में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। 6 वार्डो में भाजपा ने जीत दर्ज किया है। वहीं आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी भाजपा की ज्योति साहू विजयी रही। 15 में से 11 वार्डो में भाजपा व 3 वार्डो में कांग्रेस जीती। एक अन्य ने दर्ज किया है।
ज्ञात हो कि नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत् डाले गये वोटों की गिनती सभी निकायों में बने स्ट्रांग रूम स्थल पर हुई। मतगणना हाल में किसी भी व्यक्ति को मोबाईल, लैपटाप, स्मार्टवॉच, कैमरे आदि इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं रही। जिले के पांच नगर पंचायतो कुरूद, मगरलोड, नगरी, आमदी और भखारा के 15-15 वार्डों के लिए आज सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हुई। नगर पंचायत कुरूद में वार्ड 11 और 14 में दो राउंड बाकी एक राउंड तथा भखारा, आमदी, मगरलोड एवं नगरी नगर पंचायत में 1-1 राउंड में मतगणना हुई। प्रति टेबल एक गणना अभिकर्ता और 2 सहायक रहेें। पहले ईडीबी की गणना हुई। उसके 30 मिनट बाद ईवीएम से मतों की गिनती शुरू हुई। कुरुद, भखारा, नगरी, आमदी और मगरलोड में 60-60 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!