लूट का पर्दाफाश: तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार
सुबह-सुबह हॉकर को निशाना बनाने वाले लुटेरे गिरफ्तार, कुरूद पुलिस की बड़ी सफलता

प्रार्थी अनमोल साहू पिता गोकुल राम साहू, 19 वर्ष,निवासी ग्राम गाड़ाडिह, थाना कुरूद, जिला धमतरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 21 जनवरी को प्रातः लगभग 5:30 बजे, ऐडवेंचर स्कूल कुरूद के पास पेपर ले जाते समय तीन अज्ञात व्यक्तियों ने, जिनके चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे, उसका रास्ता रोककर मां-बहन की अश्लील गाली- गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी एवं डंडे से मारपीट कर उसके पास से एक रेडमी 8ए एवं पोको सी 71 मोबाइल फोन (कुल कीमती लगभग 15,000 ) तथा 2,000 नगद जबरन लूट लिए।लूट के दौरान प्रार्थी द्वारा संघर्ष करने पर दो आरोपियों के चेहरे से कपड़ा हट गया, जिनमें से एक की पहचान गौरव यादव उर्फ बंठा निवासी कुरूद के रूप में हुई, जबकि तीसरे आरोपी का चेहरा ढंका होने से पहचान नहीं हो सकी।उक्त घटना के संबंध में थाना कुरूद में धारा 126(2), 309(4) बीएनएस. के अंतर्गत तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कुरूद पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी गौरव यादव उर्फ बंठा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों जीत भारती निवासी चरमुडिया एवं लीला राम ध्रुव निवासी गोडपारा कुरूद को चिन्हित कर थाना लाया गया।कार्यपालन दण्डाधिकारी के समक्ष प्रार्थी से पहचान कार्यवाही कराई गई, जिसमें तीनों आरोपियों की पहचान सुनिश्चित हुई। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपियों के कब्जे से –
हौंडा लिओ मोटरसाइकिल क्र० सीजी 05 ए एस 9336,मोबाइल फोन 1,500 रूपये नगद राशि शत् प्रतिशत को विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।अपराध में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर तीनों आरोपियों को धारा 126(2), 309(4) बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।गिरफ्तार आरोपियो मे गौरव उर्फ बंठा यादव पिता त्रिभुवन यादव, 20 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, कुरूद, जीत भारती पिता गोपीचंद भारती, 21 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, चरमुडिया,लीला राम ध्रुव पिता स्व० संतोष ध्रुव, 24 वर्ष, निवासी गोडपारा कुरूद,थाना कुरूद शामिल है.गिरफ्तार आरोपी बंठा उर्फ गौरव के विरुद्ध लूट, चोरी, गृहभेदन, मारपीट, आपराधिक धमकी एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 12 से अधिक अपराध विभिन्न वर्षों में पंजीबद्ध हैं। इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस के तहत इस्तगाश कार्यवाही भी की गई है।आरोपी लीला राम ध्रुव के विरुद्ध थाना कुरूद में मारपीट एवं आपराधिक धमकी से संबंधित एक पूर्व प्रकरण पंजीबद्ध है।आरोपी जीत भारती के विरुद्ध थाना कुरूद में बीएनएस के तहत गंभीर प्रकृति का अपराध पंजीबद्ध है।
