Uncategorized

स्कूल में कक्षा नर्सरी से ग्यारहवीं तक का परीक्षा परिणाम घोषित

प्राचार्या श्रीमती नम्रता पाठक ने सभी मेधावी वि‌द्यार्थियो को दी बधाई दी एवं की उज्जवल भविष्य की कामना

आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित नूतन इंग्लिश हायर सेकेण्ड्री स्कूल में कक्षा नर्सरी से ग्यारहवीं तक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें नर्सरी से चौथी तथा कक्षा छठवी से सातवीं तक का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 9वीं में 82.5 प्रतिशत एवं 11वीं में 77.5 प्रतिशत रहा । जिसमें कक्षा 9वीं में प्रथम आशना गहोई 92.5 प्रतिशत द्वितीय ओम गोविंद देवांगन 88.16 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान पर ओम गोपाल 83.16 प्रतिशत देवांगन रहे । कक्षा 11 वीं में प्रथम याशी राजपूत 93.8 प्रतिशत द्वितीय हर्षिता लालचंदानी 86.8 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान पर पूनम देवांगन 81.8 प्रतिशत पर रहीं।समिति के सदस्य एवं शाला प्राचार्या श्रीमती नम्रता पाठक ने सभी मेधावी वि‌द्यार्थियो को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!