Uncategorized

पीएम श्री स्कूल सेजेस बठेना में श्रध्दा व उल्लास के साथ मनाया गया गुरू पूर्णिमा पर्व

धमतरी-शहर में स्थित पी एम श्री सेजेस बठेना में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। तत्पश्चात स्वागत गीत कक्षा नवमी की छात्रा कु.रेशमा व रुचि ने प्रस्तुत किये । छात्रों द्वारा गुरु पर आधारित कविताएँ, भाषण, गीत और श्लोक प्रस्तुत किए गए। कक्षा -नवमी की छात्रा कु हर्षिता यादव ने गुरु की महिमा के बारे में बताए। कक्षा नवमी का छात्र हिमांग शर्मा ने भाषण प्रस्तुत किये। नवमी ब की छात्रा वैष्णवी साहू, हर्षिता यादव ने गुरु पूर्णिमा पर नृत्य प्रस्तुति किये।, कक्षा ग्यारहवीं बायो का छात्र मुकुन्द साहू एवं बायो की छात्रा वेणुका साहू नवमी की छात्रा वसुलक्ष्मी ने कविता प्रस्तुत किये।
बच्चों ने अपने सरल और प्रभावशाली शब्दों से गुरु के प्रति आभार और श्रद्धा प्रकट किये.छात्र-छात्राओं ने हिंदी में कविता, गीत व श्लोक के माध्यम से गुरु के महत्व को दर्शाया.शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए व्याख्याता परवेज अली , व्याख्याता श्रीमति प्रियंका जैन व्याख्याता पोलेन्द्र करभाल व्याख्याता दीपक कुमार साहू , प्रयोगशाला सहायक श्री मानिक सिन्हा सभी गुरुजनों ने विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान करते हुए गुरु की महत्ता को बतलायेबच्चों को गुरु के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था प्राचार्य श्री रविन्द्र कुमार साहू ने गुरु की महत्ता के बारे में एकलव्य का उदाहरण देते हुए बच्चों को सुभाशीष संप्रेषित करते हुए कार्यक्रम का समापन किये।इस अवसर पर सभी शिक्षक और स्टाफ सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। .

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!