Uncategorized

मॉडमसिल्ली बांध मत्स्य ठेका व्यवस्था को निरस्त करने खूबलाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला मंत्री से


धमतरी। जिले के मॉडमसिल्ली बांध क्षेत्र के 34 गांवों के जनजाति समाज एवं अन्य समाज के ग्रामीणों ने वर्ष 2016 से संचालित मत्स्य ठेका व्यवस्था को निरस्त करने तथा आगामी 9 जून को प्रस्तावित टेंडर प्रक्रिया को रद्द करने की मांग को लेकर मत्स्य मंत्री रामविचार नेताम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। आदिवासी नेता खूबलाल ध्रुव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए मांग की है कि मॉडमसिल्ली क्षेत्र अनुसूचित जनजाति बहुल एवं वनांचल क्षेत्र है, जहाँ आदिवासी समाज, निपाद समाज तथा अन्य स्थानीय समुदाय मत्स्य व्यवसाय एवं उससे संबंधित गतिविधियों पर निर्भर होकर अपना जीवन-यापन करते हैं। पूर्व में भी लगभग वर्ष 2007 के आसपास उक्त जलाशय का अनुबंध बाहरी व्यक्ति श्रीनिवास राव (आंध्र प्रदेश) को प्रदान किया गया था, जिससे स्थानीय मछुआरों एवं ग्रामीणों को अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं हो सका।क्षेत्र के स्थानीय मत्स्य पालकों, आदिवासी समुदाय एवं ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित ठेका प्रक्रिया को निरस्त कर प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित मॉडमसिल्ली, पंजीयन क्रमांक 05 को प्राथमिकता के आधार पर मत्स्याखेट का अधिकार प्रदान करने की मांग की। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!