मकेश्वर वार्ड को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात, महापौर रामू रोहरा ने 24 लाख की लागत से बनने वाली पुलिया निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ
धमतरी- नगर पालिक निगम धमतरी के मकेश्वर वार्ड में विकास कार्यों को नई गति देते हुए महापौर जगदीश ‘रामू’ रोहरा ने बाकरे नाला सब्जी मार्केट के पीछे 24 लाख की लागत से बनने वाली पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
पुलिया निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन की व्यवस्था बेहतर होगी। विशेष रूप से सब्जी मार्केट आने-जाने वाले व्यापारियों, ग्राहकों तथा आसपास के रहवासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। बरसात के दिनों में आवागमन को लेकर होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस स्थान पर बेहतर आवागमन व्यवस्था की मांग की जा रही थी। अब पुलिया निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मकेश्वर वार्ड सहित धमतरी शहर के प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता और संकल्प है। हमारा उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर जनता को उनका वास्तविक लाभ पहुंचाना है। 24 लाख की लागत से बनने वाली यह पुलिया क्षेत्र के व्यापारियों, ग्राहकों और वार्डवासियों के लिए आवागमन को सुगम बनाने के साथ स्थानीय सुविधाओं को भी मजबूती प्रदान करेगी। शहर के विकास में कोई भी वार्ड पीछे न छूटे, इसी सोच के साथ प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। जनता की अपेक्षाएं और उनका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं, जहां काम बोलता है और जनता को अपने आसपास बदलाव दिखाई देता है। हमारा प्रयास है कि धमतरी का विकास केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि हर वार्ड में दिखाई दे और हर नागरिक तक उसका लाभ पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद श्रीमती आशा नंदू लोधी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष युगल किशोर यादव, जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर, पार्षद मेघराज ठाकुर, संजय देवांगन, गजेंद्र कंवर, कुलेश सोनी, एल्डरमैन भागवत यादव एवं श्रीमती रितिका यादव, नंदू लोधी उपस्थित रहे।
इसके अलावा बूथ अध्यक्ष शंकर मानिकपुरी, अनूप लोधी, गंगू नागवंशी, उत्तम साहू, श्रीमती जमुना माहर, श्रीमती जोहतरीन नेताम एवं श्रीमती उमा बाई यादव सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों ने मकेश्वर वार्ड को मिली इस विकास कार्य की सौगात पर हर्ष व्यक्त करते हुए महापौर श्री रामू रोहरा एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर वार्डवासी शंकर मानिकपुरी,जितेन्द्र साहू,गोपाल विश्वकर्मा,गंगू नागवंशी,प्रकाश लहरे,अभर नसुजा,गोपाल नेताम,मनोहर ढीमर,जसपाल सिंग,आरके टैक्स,सतन,सोनबती,प्यारी बाई प्रजापति,कल्याणी प्रजापति,रूखमणी साहू,उमा यादव,जोहतरीन नेताम बींदा साहू,जमुना महार,ग्वालिन ध्रुवंशी मुख्य रूप से उपस्थित थे।