Uncategorized

जिला साहू संघ का चुनाव 26 दिसंबर को, अधिसूचना जारी

धमतरी। जिला साहू संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 5 पदों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारियों ने समय सारणी जारी की है। जिसके अनुसार 17 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन, 18 को मतदाता सूची पर दावा आपत्ति, 18 की शाम दावा आपत्ति का निराकरण, शाम 5 बजे मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 20 दिसंबर सुबह 10 से 12 नामांकन फार्म का वितरण, 12 से 1 बजे तक नामांकन फार्म जमा करना, 1 से 2.30 बजे तक नामांकन फार्म की जांच एवं अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन, 2.30 से 3.30 बजे तक दावा आपत्ति निराकरण, 3.30 से 4 बजे तक नाम वापसी एवं अभ्यर्थियों के नाम का अंतिम प्रकाशन, 4.30 बजे समन्वय समिति की बैठक। उसके बाद यदि आवश्यकता हुई तो 26 दिसंबर की सुबह 10.30 बजे से 3 तक मतदान, तत्पश्चात 4 से मतगणना एवं परिणाम के बाद प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा। प्रदेश साहू संघ के पर्यवेक्षक खिलावन साहू एवं राम किसुन साहू ने जिला साहू संघ के निर्वाचन हेतु संतराम साहू को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, नंदकुमार साहू मेण्डरा, गौतम चंद साहू नगरी को सहायक निर्वाचन अधिकारी, भारत लाल साहू, केआर बाकडे सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा निर्वाचन अधिकारी के रूप में जितेन्द्र साहू, कृष्णाराम साहू, हृदय राम साहू, तेजेन्द्र साहू, रामचंद साहू बिरेझर, होमेन्द्र साहू, रामगोपाल साहू, तिलकराम, छबिराम बनाए गए हैं। निर्वाचन की प्रक्रिया जिला साहू संघ भवन ग्राम तेलीनसत्ती में होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!