पंचायत चुनाव हेतु धमतरी जनपद क्षेत्रो में कांग्रेस ने नियुक्त किये पर्यवेक्षक

धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, जिला संगठन प्रभारी विनोद तिवारी के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 हेतु धमतरी जनपद क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
पर्यवेक्षकगण संबंधित जनपद क्षेत्र का तत्काल दौरा कर जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ता, स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर जनपद क्षेत्र के जितने योग्य संभावित दावेदारो का प्राथमिकता क्रम में सूची जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे। जनपद क्षेत्र कुर्रा अन्तर्गत आश्रित पंचायत कुर्रा अमलीडीह मड़ईभाठा, बागतराई, रावां में अमरदीप साहू, डोमा अन्तर्गत डोमा, गुजरा, जुनवानी, खम्हरिया, बिरेतरा में मोहित साहू, डाही अन्तर्गत डाही, अंगारा, सेमरा डी, हंकारा, सेंचुआ, बोडरा पु में शिव चन्द्राकर, कुरमातराई अन्तर्गत कुरमातराई, दरहगन, तरसीवां, रीवागहन, पीपरछेड़ी दे. में युवराज शर्मा, पोटियाडीह अन्तर्गत पोटियाडीह, परसतराई में भूषण साहू, लोहरसी अन्तर्गत लोहरसी, खरतुली में प्रभुदयाल साहू, देमार अन्तर्गत देमार, तेलीनसत्ती, परेवाडीह में संतोष हिरवानी पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये है।
इसी प्रकार जनपद क्षेत्र लिमतरा में कृष्णा मरकाम, छाती में अनिल सागर, सिवनीखुर्द में पेखनलाल साहू, दोनर में किशन लाल साहू, कण्डेल में राजेन्द्र देवांगन, बोडरा स. में खुबलाल साहू, अर्जुनी गुरुगोपाल गोस्वामी, मुजगहन टिकाराम साहू शंकरदाह उदित नारायण साहू, खरेंगा अशोक साहू, अरौद ली. भोलानाथ देवागंन, अछोटा लवण किशोर साहू, भटगांव परमानंद अडिल, रुद्री राजेन्द्र साहू, बरारी चमन साहू, सोरम मोहित देवांगन, मोगरागहन अंबिका सिन्हा, अकला डोंगरी सत्यवान ध्रुव पर्यवेक्षक बनाए गए है।


