Uncategorized

धमतरी जिले में जल संरक्षण की बड़ी पहल, 45 नए तालाबों के लिए 651.97 लाख रुपये स्वीकृत


धमतरी। धमतरी जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मोर गांव मोर पानी मोर तरिया अभियान (नवा तरिया आय के जरिया) वीबी-जी राम जी के अंतर्गत जिले में 45 नए तालाबों के निर्माण हेतु 651.97 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास और जल संसाधनों का प्रबंधन हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन तालाबों के माध्यम से गांवों में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा और किसानों को सीधा लाभ पहुँचेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में जल स्तर को बढ़ाना और कृषि एवं पशुपालन के लिए पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करना है। इन तालाबों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार सार्वा, श्रीमती अंगिरा ध्रुव अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, विरेन्द्र साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, गजेन्द्र सिंह ठाकुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी, योगेश आनंद कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, धरम सिंह सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, ग्राम पंचायत पंचायत सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!