Uncategorized
स्कूटी में अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब व स्कूटी सहित 83,300 रूपये का मशरूका जब्त
एसपी श्रीमती, भावना पांडेय के निर्देश पर सिटी कोतवाली की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं गश्त के दौरान स्कूटी से अवैध देशी शराब का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लाल बगीचा दुकान चौक के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में स्कूटी सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी
दुजराम यादव, पिता सुरेश यादव, उ 50 वर्ष, निवासी लाल बगीचा वार्ड,धमतरी है.
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

