Uncategorized

‘वी विल डू ईट ’ के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण में जुटना है : अरुण सार्वा

धमतरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर 25 वर्ष की जनसेवा पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को धमतरी में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को देश के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायी यात्रा बताया।
अरुण सार्वा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास, लोकतंत्र और संविधान से जुड़ी यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की इस लंबी यात्रा में अनेक चुनौतियां आईं, लेकिन हर चुनौती का सामना करते हुए देश को विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आज के संबोधन की सबसे महत्वपूर्ण बात ‘वी विल डू ईट ’ यानी ‘हम करके दिखाएंगे’ का संकल्प है। यह केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि नए भारत के आत्मविश्वास और सामूहिक शक्ति का संदेश है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों, विशेषकर युवाओं से बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया है।
अरुण सार्वा ने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य केवल केंद्र सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का साझा संकल्प है। भारत को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने, आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाने, देश को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने तथा युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा सेवा, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक है। धमतरी में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने जिस उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनविश्वास और विकसित भारत के संकल्प के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अरुण सार्वा ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल से यह प्रेरणा मिलती है कि बड़े लक्ष्य दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और सामूहिक भागीदारी से हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ‘वी विल डू ईट ’ का आत्मविश्वास दिया है। हमें इसी संकल्प को गांव-गांव तक लेकर जाना है। हम करेंगे, हम करके दिखाएंगे और हम सब मिलकर विकसित भारत बनाएंगे। यही सेवा ज्योति यात्रा का संदेश है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!