Uncategorized

आर्टिस्ट ने बनाई बालिका और देवी की आकर्षक रंगोली

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। महापंचमी के अवसर पर कुरूद की अधिष्ठात्री देवी मां चंडी मंदिर परिसर में रंगोली आर्टिस्ट अवध कंवर द्वारा बालिका और देवी की आकर्षक रंगोली बनाते हुए संदेश दिया कि जिस तरह नवरात्र में कन्या को माता के रूप में पूजा जाता हैं उसी तरह पुत्र और पुत्री को समान मानकर घरों में बालिका जन्म पर भी देवी कृपा मान बेटियों को पूजा जाना चाहिए। महापंचमी के दिन भारी संख्या मे पहुंचे देवी आराधकों ने रंगोली को देखकर इस कला और कलाकार की प्रशंसा की। इसी तरह से नगर के संजय नगर में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति द्वारा। आधुनिक युग के पढ़े लिखे समाज के अपराधियों और महिला उत्पीडन के थीम पर सूटेड बूटेड व्यक्ति को सहांरती मां कालिका की मूर्ति और साथ ही साथ सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो अब ना गोविंद आयेंगे नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!