Uncategorized

डूबान प्रभावितों ने महापौर रामू रोहरा के प्रति जताया आभार


धमतरी। नगर निगम कार्यालय में डूबान प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल महापौर रामू रोहरा से मिलने पहुँचा और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। प्रभावितों ने कहा श्री रोहरा ने केवल आश्वासन नहीं दिया, बल्कि उसे जमीनी हकीकत में बदल कर दिखाया। डूब क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर निराश और उपेक्षित महसूस कर रहे थे, तब महापौर श्री रोहरा ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वे उनकी आवाज प्रदेश के मुखिया तक पहुँचाएँगे। उन्होंने न केवल यह वादा किया, बल्कि उसे निभाते हुए मुख्यमंत्री से प्रभावितों की सीधे मुलाकात करवाई। इस मुलाकात के दौरान महापौर श्री रोहरा ने डूबान प्रभावितों की व्यथा, भूमि पुनर्वास की मांग और अन्य आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा। मुख्यमंत्री ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल उच्च अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!