Uncategorized

रोटरी व इनरव्हील क्लब द्वारा मेनोनाइट इंग्लिश स्कूल में किया गया स्वास्थ्य जागरूकता हेतु योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

धमतरी। रोटरी व इनर व्हील क्लब द्वारा मंगलवार को स्वास्थ्य जागरूकता हेतु स्थानीय मेनोनाइट इंग्लिश स्कूल में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में रोटरी क्लब इनरव्हील क्लब एवं स्कूल टीचर व बच्चे शामिल हुए। योग प्रशिक्षक राजेश त्रिपाठी ने सभी को योग की अपने जीवन में जरूरत के बारे में बताया वा योग का प्रशिक्षण दिया सभी ने उनके निर्देश पर बहुत ही अच्छे ढंग से योग सीखा वा किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती हर सिमरन खालसा रही प्रोग्राम डायरेक्टर प्रीतपाल सिंह छाबड़ा एवं अभिषेक गर्ग एवं श्रीमती अनीता मित्तल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटरी क्लब अध्यक्ष अजय गोयल इनर व्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती पायल गोयल, सलज अग्रवाल, आशीष गोयल ,सत्येंद्र शर्मा, अनुराग महावर ,अभिषेक गोयल, प्रितपाल सिंह छाबड़ा अभिषेक गर्ग, सचिन खंडेलवाल अमित जायसवाल पल्लवी जायसवाल मनीष जायसवाल, पिंकी खंडेलवाल ,आदि उपस्थित रहे.कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन रोटरी सचिव आशीष गोयल ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!