Uncategorized

पर्व के पूर्व ही हुई रावण के पुतले को असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

धमतरी। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नगर पंचायत भखारा के रामलीला मैदान में नगर वासियों के सहयोग से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिए लगभग 40 फुट का पुतला बनाया गया था। नगर पंचायत के शासकीय वाहन लिपटर क्रेन जिसका प्रयोग रावण पुतला बनाने में किया जा रहा था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में रावण पुतला को आग के हवाले कर दिया। जिससे शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पूर्व नपं अध्यक्ष रामगोपाल देवांगन ने चर्चा के दौरान बताया कि पहले लाइट बंद किया गया इसके बाद पुतला को जलाया गया है। रात लगभग 12 बजे तक पूरी तैयारी करके सभी अपने घर चले गए थे। चारों तरफ लाइट जल रही थी। इसकी शिकायत कर दी गई है। शाम को रावण दहन के लिए नया पुतला तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत के सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें सुबह-सुबह सूचना दी गई थी किसी अज्ञात में रावण के पुतले को आग लगा दिया है। जिससे वहां पर लिफ्ट क्रेन की टोकरी भी जल गई है। यह कार्यक्रम नगर वासियों के द्वारा बनाए गए विशेष समिति के द्वारा की जाती है। नया पुतला का निर्माण किया जा रहा है। वहीं भखारा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि नगरवासियों से आवेदन प्राप्त हुई है मामले को विवेचना में लेकर पतासाजी किया जा रहा है दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!