Uncategorized

अधेड़ महिला ने अग्निस्नान कर दी जान


धमतरी। ग्राम भटगांव में एक अधेड़ महिला ने अग्निस्नान कर अपनी जान दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भटगांव निवासी 45 वर्षीय महिला राधा बाई पिता चैतराम साहू जो कि विगत काफी समय से बीमार थी बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति में भी पूरी तरह ठीक नहीं थी। ऐसे में परेशान महिला ने बीती रात्रि शरीर पर मिट्टी तेज डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सूचा पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही में जुट गई है। वरदान एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान द्वारा महिला का शव जिला अस्पताल शवगृह लगाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!