Uncategorized

शिक्षक का निलंबन रद्द नहीं करने पर आम आदमी पार्टी करेगी डी ई ओ कार्यालय का घेराव

धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला नारी के सहायक शिक्षक ढालू राम साहू को शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने पर निलंबन आदेश जारी किया गया है, शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले शिक्षक को निलंबित किये जाने पर आम आदमी पार्टी ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपकर शिक्षक का निलंबन तत्काल रद्द करने की मांग की साथ ही शिक्षक का सम्मान करने की बात की आम आदमी पार्टी के नेता तेजेंद्र तोड़ेकर ने कहा की सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है आज इसी का नतीजा है की जनता अपने बच्चो को निजी स्कूलों में पढ़ानें में मजबूर हो गयी है, न स्कूलों में सुविधाएँ है न बच्चो के हाथों में किताब कई स्कूल का संचालन तो जर्जर भवनों में किया जा रहा है ऐसे में शिक्षक द्वारा स्कुल में किताबे नहीं पहुँचने व अन्य व्यवस्था पर सवाल उठाने पर शिक्षक का निलंबन किया गया है जबकि इस मुद्दे को संज्ञान में लेकर किताबों की कमी व अन्य समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए था सरकार ने अपनी लापरवाही और शिक्षा विरोधी नीतियों और नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए शिक्षक का निलंबन आदेश जारी किया है, जो न्यायोचित नहीं है ऐसे में शिक्षक ढालू राम साहू का निलंबन तत्काल रद्द कर किया जाना चाहिए तथा अव्यवस्था पर आवाज उठाने वाले शिक्षक का सम्मान किया जाना चाहिए.जिला अध्यक्ष विनोद सचदेव में कहा की निलंबन जल्द से जल्द रद्द नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी का घेराव करेगी. कार्यक्रम में तेजेंद्र तोड़ेकर, विनोद सचदेवा, ललित नगारची, संजय सिन्हा, पुरोहित बंजारे, राजनन्दन सिन्हा, अजहर ख़ान, पारस ध्रुव उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!