वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राहगीरों को मिलेगा स्वच्छ, शीतल पेयजल
शहर की प्राचीन बाल कला मंदिर गणेशोत्सव समिति आमापारा का जनहितकारी सार्थक कार्य,का शुभारंभ विशेश्वर पटेल, पिंकी यादव ने किया
प्यासे को पानी पिलाना, भूखे को खाना खिलाना है सबसे बड़ा धर्म यह संस्कार समग्र पीढ़ी को समर्पित करना ही है हमारी नैतिक जिम्मेदारी-: विजय मोटवानी

धमतरी। सूर्य की तपिश अब दिनों दिन बढ़ती जा रही है सुबह से ही आम जनमानस को गर्मी का एहसास होने लगा है जिससे बचाव हेतु आम राहगीरों , गांव से शहर आने वाले लोगों तथा विशेष कर दैनिक रोजमर्रा के कार्यों से अपना जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए गर्मी के इन दिनों में स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की आवश्यकता महसूस की जाती है, इस दिशा में वर्षों से आमा पारा चौक में गणेश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित करने वाली शहर की सबसे प्राचीन बाल कला मंदिर समिति द्वारा समय-समय पर विभिन्न सार्वजनिक एवं सेवाभावी कार्यों को आगे बढ़ाया जाता है इसी तरह में प्याऊ खोलकर आम जनता की प्यास बुझाने का पवित्र बीड़ा उठाने का कार्य को आगे बढ़ते हुए वार्ड के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर प्याऊ घर का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष विशेश्वर पटेल, एवं पिंकी यादव द्वारा करते हुए आम जनमानस को समर्पित किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष तथा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी द्वारा कहा गया कि प्यासे को पानी पिलाना तथा भूखे को खाना खिलाना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है यह सीख हमें विरासत में प्राप्त हुई है जो अनवरत रूप से वर्षों से चली आ रही है आने वाली पीढ़ी को भी सामाजिक सरोकार का संस्कार देने की जिम्मेदारी का निर्वहन ऐसी सेवाभावी कार्यों के माध्यम से किया जा रहा है। उक्त अवसर पर विशेश्वर पटेल पार्षद विजय मोटवानी देवनारायण यादव पिंकी यादव विजय पटेल सुंदर नाग अनवर हुसैन हाशमी मोनू वाधवानी अनिल वाधवानी मुकेश रोहन गायत्री मंजू यादव वार्ड वासी उपस्थित रहे।
