Uncategorized

पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद केवल एक विचारधारा नहीं, बल्कि एक जीवनदर्शन है-रामू रोहरा

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जिला संगोष्ठी एवं ऑल इंडिया संकल्प अभियान: जी एस टी नेक्स्ट जेन रिफॉर्म कार्यक्रम सम्पन्न

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के तत्वाधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के पावन अवसर पर एक गरिमामय जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में ऑल इंडिया संकल्प अभियान – जी एस टी नेक्स्ट जेन रिफॉर्म विषय पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में धमतरी महापौर रामू रोहरा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने सारगर्भित विचार रखे।महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद केवल एक विचारधारा नहीं, बल्कि एक जीवनदर्शन है जो हमें समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश पं. दीनदयाल के सपनों को साकार कर रहा है। विकास अब कुछ लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर तबके तक पहुँच रहा है।जी एस टी नेक्स्ट जेन रिफॉर्म देश की आर्थिक रीढ़ को और मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम है। इससे व्यापार करना और भी सरल होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी और भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयों को छुएगी।उन्होंने आगे कहा नए भारत के निर्माण में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें मिलकर ऐसा भारत बनाना है जहाँ विकास सबका हो, सबके साथ हो और सबके विश्वास से हो।महापौर श्री रोहरा ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आह्वान किया कि वे पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!