Uncategorized

पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

1 नवम्बर को रात्रि लगभग 10 बजे ग्राम ढिमरटीकुर बजरंग चौक में प्रार्थी नरेन्द्र कुमार साहू अपने गांव के मोहन गंजीर, हेमनारायण सोनी, पोखन साहू, नोहर साहू एवं अन्य लोगों के साथ बैठकर खेती-किसानी संबंधी चर्चा कर रहे थे।
उसी समय गांव का तिहारु राम यादव पिता स्व. लक्ष्मण यादव 60 वर्ष ढिमरटीकुर नवांगांव थाना अर्जुनी वहां पहुंचा और दीपावली लक्ष्मी पूजा के दिन हुई पैसों की लेनदेन की पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी से गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा।
आरोपी ने अचानक अपने हाथ में रखे तेज धारदार लोहे के बण्डा से प्रार्थी के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया। प्रार्थी द्वारा बीच-बचाव करने पर उसके दाहिने हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई, जिससे खून बहने लगा।घटना की सूचना पर थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा तत्काल धारा 296(ख), 109 बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान आरोपी तिहारु राम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार बण्डा अपने घर से निकालकर पुलिस को सौंपा, जिसे गवाहों की उपस्थिति में जप्त कर सीलबंद किया गया।घटनास्थल पर अर्जुनी पुलिस एवं एफएसएल की वैज्ञानिक टीम द्वारा मौका निरीक्षण कर खून से सने मिट्टी, रेत-गिट्टी एवं आरोपी के पहने कपड़े आदि साक्ष्य एकत्रित किए गए।घटना में प्रयुक्त हथियार धारदार बण्डा पाए जाने एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का कृत्य अपराध पाये जाने से थाना अर्जुनी में धारा 296(ख), 109 बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।आरोपी तिहारु राम यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!